राजनांदगांव- जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पवन निर्मलकर ने बताया कि मोदी जी कि मन की बात देश और समाज को जोड़ता है। मन की बात सार्थकता तब है जब वह दूसरे तक संप्रेषित हो और उसके सकारात्मक परिणाम सामने आए। मन की बात ना केवल भारत अपितु विश्व इतिहास में संवाद का ऐसा अनूठा कार्यक्रम बन चुका है जो अपनी सकारात्मकता और निरंतर से सभी को जोड़ रहा है। मोदी जी के मन की बात देश के हर इंसान के दिल की बात है मन की बात का जुड़ाव हम लोगों के दिल से हो गया है, इसने लोगों का जीवन बदल दिया है। 3 अक्टूबर 2014 से शुरू हुई मन की बात के विभिन्न प्रसारणों का विश्लेषण करने पर हम यह पाते हैं कि यह एक ऐसी वैचारिक परिकल्पना है जिसने व्यक्ति और समाज के मानस को बदला है। प्रधानमंत्री मोदी जी की मेरे प्यारे देशवासियों। प्यारे भाइयों बहनों जैसे संबोधनों ने उसमें आत्मीयता का संचार कर उसे जन जन के साथ जोड़ा है। एक सामान्य व्यक्ति को भी यह महसूस हो रहा है कि वह भी बदलाव का वाहक है। आजादी के बाद लंबे समय से सामाजिक समरसता अथवा सामूहिकता का ऐसा कोई बड़ा प्रयास दिखाई नहीं देता जिसमें निरंतरता हो और प्रतिमाह मन की बात जन आंदोलन बनता चला गया है।
निर्मलकर ने आगे बताया कि प्रधानमंत्री जी की मन की बात 104 एपीसोड़ में चंद्रयान की सफलता लैंडिंग का विषय खेल के माध्यम से चाहे देश के लिए मेडल हो या फिर त्योहारों को लेकर मंदिरों की स्वच्छता अभियान हो। पुरे देश ने मोदी जी कि मन की सुनी। इस क्रम में जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने भी शहर के हृदय स्थाल ब्राम्हाण पारा में सुनी इस अवसर पर जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिव वर्मा, जिला महामंत्री राजेश बिसने, जिला मंत्री गप्पू सोनकर, जिला कोषाध्यक्ष प्रियंक सोनी, जिला सोशल मिडिया प्रभारी विजय सिन्हा, राजकुमार साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।