आज विशाल कावड यात्रा घुमका से मुड़पार तक निकाली जाएगी....विधायक भुनेश्वर बघेल होंगे शामिल...

त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

घुमका-  शिव भक्त सम्राट एवं कांग्रेस परिवार के समस्त कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि कल दिनांक 28 अगस्त दिन सोमवार सुबह 10 बजे से ग्राम घुमका से विशाल कावड़ यात्रा निकाली जाएगी । जो हरडुवा मुड़पार में शिवलिंग पूजा कर समापन होगी। विशाल कावड यात्रा में विशेष रूप से भुनेश्वर शोभा राम बघेल विधायक डोंगरगढ़ अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन की उपस्थिति रहेगी।

अतः आप सभी समस्त शिव भक्त गण श्रेतीय जनप्रतिनिधि गण समस्त जोन प्रभारी गण, सेक्टर प्रभारी गण, बूथ प्रभारी गण युवा पदाधिकारी गण सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं सदस्य गण समस्त क्षेत्र वासियो  आप सभी से निवेदन है कि विशाल कावड यात्रा में शामिल होने की कृपा करे।रतन लाल यादव अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी घुमका एवं मंथीर साहू ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।