इसरो पर देश को गर्व है, यह नया भारत है...इसे ऊंचा उड़ने से कोई नहीं रोक सकता : हेमिन लाउत्रे

त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरो

राजनांदगांव-  अंतरिक्ष जगत में भारत ने इतिहास रच दिया है। 23 अगस्त 2023 की यह तारीख भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का मिशन चंद्रयान-3 सफल हो गया है। चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान 3 के विक्रम लैंड की सफल लैंडिंग हो गई है। 

चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग के साथ भारत चंद्रमा पर पहुंचने वाला चौथा देश बन गया है।खुशी के इस अवसर पर प्रेस नोट जारी करते हुए भाजपा महिला मोर्चा सक्रिय सदस्य श्रीमती हेमिन लाउत्रे  ने कहा भारत के लिए यहगौरवपूर्ण क्षण भी है और एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी, इसरो ने कर दिखाया है चांद पर भारत का झंडा लहराया है चंद्रयान-3 की लैंडिंग कराकर भारत का सिर गर्व से ऊंचा उठाया है। 140 करोड़ भारतीयों के सपनों के साथ चन्द्रमा पर उतरा चंद्रयान-3 ऐतिहासिक क्षण के लिए प्रत्येक देशवासी को बधाई। इसके पीछे दिन रात एक करने के लिए वैज्ञानिकों को हमारा कोटि कोटि प्रणाम। भगवान की कृपा से यह कार्य पूर्ण रूप से जल्द ही संपन्न होकर पूरे विश्व में भारत की गौरव गाथा को पुनः जागृत करेगा, यह नया भारत है इसे ऊँचा उड़ने से कोई नहीं रोक सकता और चंद्रमा के दक्षिणी व पर चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग करके भारत ने आज एक बार फिर ये साबित कर दिया कि 21वीं सदी हमारी है।