छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल के निकाय स्तर का दो दिवसीय आयोजन भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 के मैदान में किया जा रहा है, जिसमें निगम क्षेत्र के पांच जोन और जामुल निकाय से चुनकर आए टीम के खिलाड़ियों को अपने प्रतिभा के प्रदर्शन का अवसर मिल रहा है। बुधवार को इसकी शुरुआत हुई।
इस अवसर पर महिलाओं, बच्चों ने गिल्ली डंडा, पिट्टुल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, कंचा, बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लंबीकूद, रस्सीकूद, कुश्ती के खिलाड़ी निकाय स्तर के इस दो दिवसीय आयोजन में अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
गुरुवार को भी यहां पर विभिन्न पारंपरिक खेलों का आयोजन होगा। नोडल अधिकारी डीके वर्मा, जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, सहायक नोडल अजय शुक्ला, सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, अनिल मेश्राम, मलखान सिंह सोरी, जेपी तिवारी आदि मौजूद रहे।