महज साढे 4 साल के कार्यकाल में भूपेश बघेल ने लिखी प्रदेश में विकास की नई गाथा: अंजली घावड़े

त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरो

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपना पहला वादा किसानों का कर्ज माफ कर पूरा किया....

खुज्जी- महिला कांग्रेस  कुमरदा व सरंपंच संघ उपाध्यक्ष व ग्राम पंचायत पांगरी खुर्द सरपंच श्रीमती अंजली घावड़े  ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने पहले कार्यकाल के महज  साढे चार सालों में प्रदेश में विकास की नई गाथा लिखी है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल ने वह कर दिखाया जो  15 साल तक सत्ता में रहते हुए भाजपा की पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह नहीं कर पाए।भाजपा के कार्यकाल में सिंह   ने केवल कमीशन खोरी और जनता और किसानों से झूठे वादे किए। भूपेश बघेल ने चुनावी घोषणा पत्र में जो वादे किए उसे सरकार बनते ही पूरा करने में जुट गए और अपनी महज साढे 4 साल के कार्यकाल में ही पूरा कर दिखाया ।श्री मती अंजली घावड़े ने आगे कहा कि भूपेश बघेल ने अपना पहला वादा किसानों की कर्ज माफ कर पूरा किया जिससे किसानों के चेहरे में खुशी आई। इसके बाद बघेल ने एक-एक कर अपने सभी वादे निभाए। किसानो  के धान खरीदी के बोनस का भुगतान स्वर्गीय राजीव गांधी किसान योजना के तहत किया। स्कुली  बच्चों को अच्छे शिक्षा के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी और हिंदी मीडियम स्कूल खोले। गोबर खरीदी कर मवेशी पालकों  की आय बढ़ाने के साथ गौठान के माध्यम से महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया। कृषि के क्षेत्र में गोबर से निर्मित जैविक खाद का उपयोग रासायनिक खाद की जगह कराकर कृषि के क्षेत्र में नई क्रांति लाने का कार्य भी भूपेश बघेल ने ही किया।

भूपेश सरकार ने सर्व हिताय-सर्वजन  सुखाय  के तहत हर वर्ग के लोगों के लिए योजना बनाई। मंडियों  में रबी फसल की खरीदी शुरू कराकर किसानों को उनके फसलों की सही कीमत दिलाने का कार्य हो या फिर स्वर्गीय राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना से भूमिहीन परिवारों की आर्थिक सहायता की बात हो सरकार ने अपना हर वादा पूरा किया। श्रीमती अंजली घावड़े ने आगे  कहा कि भूपेश सरकार का महज साढे 4 साल का कार्यकाल उपलब्धियां से भरा रहा जो राज्य के इतिहास में दर्ज हो गया है।