चंद्रयान-3 की साउथ पोल पर सफल लैंडिंग.....

त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरो

राजनांदगांव- चंद्रयान-3 की साउथ पोल पर एक सफल सॉफ्ट लैंडिंग पर श्रीमती  गीता घासी साहू ने इसरो ISRO के वैज्ञानिक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी |

खुज्जी विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी ने कहां कि आंध्र प्रदेश के श्री हरी कोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 14 जुलाई 2023 को चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग के बाद बुधवार को चंद्रयान 3 की चंद्रमा के साउथ पोल पर सफल ऐतिहासिक सॉफ्ट लैंडिंग होने के बाद भारत विश्व में ऐसा पहला देश बन गया है जो कि चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुंचा है भारत के इस विश्व व्यापी सफलता के लिए नासा ने भी इसरो को बधाई दी है 

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन की बधाई लेकर चंद्रमा से मिला चंद्रयान-3 भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला पहला देश बन गया है यह इसरो की महान उपलब्धि है।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने इस दौरान देश के वैज्ञानिक को भी दिल खोलकर सराहना की और कहा कि हमारे वैज्ञानिकों की उपलब्धियां सराहनीय है गीता ने कहा मैं सभी देश और प्रदेशवासियों से यह कहूंगी कि यह गौरव का क्षण है ।

हम सभी के लिए तिरंगे का मन फिर से अंतरिक्ष में स्थापित हो रहा है । हर क्षेत्र में तो भारत माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व मैं आगे बढ़ रहा है लेकिन हमारे वैज्ञानिकों की समय-समय पर जो उपलब्धियां है वह बहुत ही सराहनीय है। मैं उन्हें अपनी बहुत मंगल कामना और शुभकामनाएं देती हूं!