राजनादगांव- खुज्जी विधायक छन्नी साहू पर चाकू से हमला किया गया है |नशे में धुत युवक ने ये हमला किया है |इस हमले में विधायक को हाथ में चोट आई है |जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया |
बताया जा रहा है कि विधायक छन्नी साहू एक कार्यक्रम में जोधारा गांव गई हुई थी |जहां युवक ने इस घटना को अंजाम दिया है |फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है |जानकारी के मुताबिक हमला करने वाले आरोपी का नाम खिलेश्वर बताया जा रहा है |