गैंदाटोला मे भाजपा प्रत्याशी गीता घासी साहू को विजयी बनाने लिया संकल्प....

त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्युरो

छुरिया-  दुर्गा मंदिर चौक गैंदाटोला में  वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू जी को प्रत्याशी घोषित किए जाने पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया  |

गीता घासी साहू को खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी घोषित किए जाने पर पूरे विधान सभा  क्षेत्र  मे खुशी का लहर दौड़ पड़ी हैं लगातार लोगो मे उत्साह देखने को मिल रहा है,भाजपा कार्यकर्ताओ ने एक जुट होकर विधायक प्रत्याशी गीता घासी साहू को जीत दिलाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एम डी ठाकुर जी अपेक्स बैंक के पूर्व डायरेक्टर मिथिलेश दुबे,विजय अग्रवाल , डॉ असीम राय , वसीम कुरैशी गौरव अग्रवाल , दिलीप साहू, दिलेश्वर साहू, लक्ष्मी नारायण, लोकेंद्र ठाकुर, पिंटू वर्मा, महेंद्र साहू ,लोकेश साहू, धनेश्वर गुप्ता जगदीश साहू, मनीष त्रिपाठी ,रवि कुमार उपस्थित रहे।