राजनांदगांव- निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता आज राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में वार्डवार वसूली की जानकारी लेकर कम वसूली पर नराजगी जाहिर करते हुये माह में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वसूली करने के निर्देश दिये।
आयुक्त गुप्ता ने राजस्व वसूली के संबंध में वार्ड वार वसूली एवं डिमाण्ड की जानकारी ली, उन्होने कहा कि, डिमांड दुरूस्त कर डिमांड के विरूद्ध वसूली करें, कुल बकाया, मकानों की संख्या, नये मकानों की संख्या, खाली भूखण्ड के आधार पर डिमाण्ड तैयार कर उसके विरूद्ध वसूली करने निर्देशित किये। इस संबंध में सभी सहायक राजस्व निरीक्षकों को निर्देशित करे। उन्होंने सभी वार्डो के वसूली की वार्डवार सहायक राजस्व निरीक्षकों से डिमाण्ड में वृद्धि एवं वसूली की जानकारी ली। माह में कम वसूली पर नराजगी व्यक्त करते हुये वसूली में तेजी लाकर प्रतिदिन वसूली करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित माह में वसूली के लक्ष्य के अनुरूप वसूली करे, नये मकान व भूखण्ड के आधार पर डिमाण्ड तैयार कर उसके अनुरूप वसूली करे, वसूली में कोताई बरतने पर संबधित के विरूद्ध कार्यवाही की जावेगी। उन्होंने सभी राजस्व उप निरीक्षकों से कहा कि अपने अपने प्रभारित वार्ड के सहायक राजस्व निरीक्षकों के वसूली की प्रतिदिन जानकारी लेवे एवं स्वयं वार्डो में जाकर वसूली करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि लंबे समय से जलकर का भुगतान नहीं करने वाले करदाताओं का नल विच्छेदन की कार्यवाही करे।
उपायुक्त मोबिन अली ने कहा कि सभी सहायक राजस्व निरीक्षक राजस्व उप निरीक्षकों के साथ मिलकर नया मकान व भूखण्ड तथा नल कनेक्शन के आधार पर डिमाण्ड तैयार कर वसूली करना सुनिश्चित करे। बिना कारण अनुपस्थित रहने या वसूली में लापरवाही पर संबंधित कर्मचारी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी।
आयुक्त गुप्ता ने दुकान किराया, मुख्यमंत्री स्वालंबन योजना दुकान किराया,अटल आवास योजना के किराये की वसूली की जानकारी लेकर नियमित वसूली के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि, जिन दुकानों के आबंटन उपरांत अनुबंध नही हुआ है, उसका अनुबंध करायें। जिनके द्वारा अनुबंध नही कराया जा रहा है, उन्हे नोटिस जारी करें। अनुबंध उपरांत किराया वसूली करना सुनिश्चित करें। लंबे समय से बकाया दुकानदारों से सम्पर्क किराया वसूले, किराया जमा नहीं करने पर दुकाने सील करने की कार्यवाही करे। इसके अलावा नव निर्मित दुकानों एवं शेष दुकानों की नीलामी कराये, जिससे राजस्व आय में वृद्धि हो सकें। बैठक में प्र.कार्यालय अधीक्षक अशोक चौबे सहित सभी राजस्व उप निरीक्षक एवं सहायक राजस्व निरीक्षक उपस्थित थे।