साामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये 31 जुलाई से 22 अगस्त 2023 तक प्रातः 11 से 3 बजे तक वार्डो में शिविर...

त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

राजनांदगांव- नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को माह जून का पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 31 जुलाई 2023 से 22 अगस्त 2023 तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत 21 अगस्त को जनता कालोनी वार्ड नं. 31, संजय वार्ड नं. 32, लखोली वार्ड नं. 35 व सेठी नगर वार्ड नं. 36 के लिये मंगल भवन लखोली दुर्गा चौक में एवं 22 अगस्त को बैगा पारा वार्ड नं. 33 के लिये कबीर भवन लखोली में तथा कन्हारपुरी वार्ड नं. 34 के लिये शंकर भवन कन्हारपुरी मेें शिविर का आयोजन किया गया है।

निगम आयुक्त  अभिषेक गुप्ता ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण को ध्यान में रखते हुये मास्क लगाकर, सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने शिविर में लगे कर्मियों से कहा कि समाजिक सुरक्षा पेंशन का कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देवे एवं कोई भी हितग्राही पंेशन लेने से वंचित न रहे, इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे।