कोरबा- दीपका चाकाबुड़ा ACB पावर प्लांट में बड़ा हादसा हुआ है |जहां काम के दौरान बॉयलर फटने 5 मजदूर गम्भीर रूप से घायल हुए हैं,हादसे के बाद पावर प्लांट में हड़कंप मच गया है |घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है |
बता दें कि, हादसे के बाद कर्मचारियों में भारी आक्रोश है. साथ ही पूरे मामले की जानकारी दीपका पुलिस को दी है | मामले की जांच की जा रही है |