पटेवा - ग्राम पंचायत जुरला खुर्द में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य रूप से पंचायत प्रतिनिधिगण शाला समिति के अध्यक्ष खेलावन दास साहू, दशरथ साहू , विधायक प्रतिनिधि मंथीर साहू , प्रिंसपल लेखदास साहू , कामंत नेताम , रूपेन्द्र सिंह कुर्रे , शर्मा सर जी , वीणा मैडम सभी छात्र छात्राओं, समस्त पालक गण एवं समस्त ग्रामवासियों की उपस्थिति में भव्य रूप से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में सर्व प्रथम स्कुली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। तत्पश्चात ध्वजारोहन , छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी गई और बच्चों को पुरुस्कृत किया गया।