राजनांदगांव- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 10 अगस्त 2023 को विकासखंड राजनांदगांव के ग्राम डुमरडीहकला के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री ग्राम डुमरडीहकला में सुबह 11 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारे लाल सिंह के प्रतिमा अनावरण, पुस्तक विमोचन एवं किसान-मजदूर सम्मेलन में शामिल होंगे। इस अवसर पर खाद्य एवं आपूर्ति तथा जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत, राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं विधायक डोंगरगांव दलेश्वर साहू, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं विधायक डोंगरगढ़ भुनेश्वर बघेल, विधायक खुज्जी श्रीमती छन्नी साहू, विधायक खैरागढ़ श्रीमती यशोदा वर्मा, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज खान, सभापति जनपद पंचायत राजनांदगांव ओमप्रकाश साहू, समाज सेवी श्री पदम कोठारी, समाज सेवी रतन यादव, सरपंच दिनेश सिंह ठाकुर सहित अन्य पंचगण, जनप्रतिनिधि व ग्रामवासी उपस्थित रहेंगे।