राजनांदगांव- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश भाजपा के आहवान पर जिला भाजपा राजनांदगांव के निर्देशानुसार जिला भाजपा किसान मोर्चा, राजनांदगांव द्वारा जिले के किसानों को सोसाइटियों के माध्यम से मिलने वाले अमानक गोबर खाद जो कि अवैधानिक व अमानवीय खाद को दबावपूर्वक बेचा जा रहा है, जिसके कारण जिला भाजपा किसान मोर्चा इस अमानक गोबर खाद की अवैध बिक्री को रोकने हेतु दिनांक 11 अगस्त 2023 को महावीर चौक में सभा आयोजित कर कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी। इस कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह साथ ही सभी जनप्रतिनिधि, प्रदेश पदाधिकारी, जिला भाजपा के सभी वरिष्ठ जन, सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष एवं मंडल पदाधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। रमेश पटेल अध्यक्ष जिला भाजपा राजनांदगांव, हिरेंद्र कुमार साहू अध्यक्ष जिला भाजपा किसान मोर्चा राजनांदगांव, घासी राम साहू/ दादूराम सोनकर महामंत्री जिला भाजपा किसान मोर्चा राजनांदगांव ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है ।