खुज्जी। भाजपा के घोषणा पत्र पर खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक भोला राम साहू ने कहा कि भाजपा जनता से पूछकर घोषणा पत्र बनाएगी। भाजपा 15 साल में एक बार भी जनता से पूछकर घोषणा पत्र तैयार नहीं किया, आज बीजेपी को जनता की याद आ रही। घोषणा समिति पर भी तंज सकते हुए पूर्व विधायक भोला राम साहू ने कहा कि लोगों ने जीवनभर बीजेपी की सेवा की उनको घर बिठा दिया गया या लूप लाइन में डाल दिया गया। जो कांग्रेस में थे वे अब बीजेपी घोषणा का पत्र बनाएंगे। जिनको बीजेपी की विचारधारा तक नहीं मालूम है। भूपेश बघेल ने आगे कहा कि आंध्रप्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष पुरंदेश्वरी को बनाया गया, वो भी पहले कांग्रेस में थी और अब प्रदेश अध्यक्ष बनी हैं। पंजाब में सुनील जाखड़ पहले कांग्रेस में थे वे अब भाजपा के अध्यक्ष हो गए। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को प्रदेश में नेताओं का अकाल हो गया है।