छत्तीसगढ़ व्यापमं ने जारी किया पीएटी-पीवीपीटी प्रवेश परीक्षा के नतीजे...सबसे पहले चेक करें अपना रिजल्ट...

त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

रायपुर- व्यापमं ने पीएटी-पीवीपीटी का परिणाम सोमवार को जारी कर दिया है। पीएटी-पीवीपीटी प्रवेश परीक्षा में शामिल अभ्यर्थीं परिणाम देखने के लिए व्यापमं की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in का अवलोकन कर  सकते हैं।

आपको बता दें कि व्यापमं ने पीएटी-पीवीपीटी की प्रवेश परीक्षा 2 जुलाई को ली थी। इसके मॉडल आंसर 13 जुलाई को व्यापमं ने जारी किए थे और अभ्यर्थियों से 16 जुलाई तक दावा-आपत्ति मंगाई थी। दावा-आपत्तियों का निराकरण करने के बाद सोमवार को प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर  दिया है।