पूजा अर्चना के बाद पहुंचे दयाल सिंह के निवास...
भिलाई- सावन के पवित्र सोमवार को राजेश्वरी मंदिर में बोल बम एवं सेवा कल्याण समिति की ओर से भव्य पूजा अर्चना की गई रुद्राभिषेक का आयोजन किया | गया इस सोमवार को विशेष पूजा अर्चना करने के लिए भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल पहुंचे थे | उन्होंने पूजा-अर्चना की और देश की खुशहाली के लिए कामना की बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि आचार्य कान्हा महाराज द्वारा मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना हुई सभी विधि विधान से पूजा कराई गई| 2 घंटे तक जामवाल भी मौजूद थे पूजा के बाद 1100 रुद्राक्ष बांटे गए यह सभी रुद्राक्ष महाकाल की नगरी उज्जैन से लाया गया है |
दया सिंह ने बताया कि पूजा के बाद खीर-पूरी वितरण किया गया इनका 51 किलो लड्डू भी बांटे गए इस दौरान महिला मोर्चा ने की महामंत्री कंचन सिंह,वीणा चंद्राकर,सुमन कन्नौज,शकुंतला साहू, सरिता बघेल, ईश्वरी नेताम, ज्योति चौधरी ,बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के मुकेश शर्मा, प्रमोद सिंह ,प्रशांत ,पवन मिश्रा, वीणा शर्मा ,देव किशन साहू ,रॉकी साहू,समेत अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे राजराजेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल दया सिंह के निवास पहुंचे जहां दया के साथ कई विषयों में चर्चा हुई और परिजनों से मुलाकात की आपको बता दें कि इसके कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं संगठनों में बेहतर कार्य को लेकर गया दया सिंह ने जामवाल से टिप्स भी मांगे |