राजनांदगांव - डोंगरगांव क्षेत्र के युवा लघु फिल्म निर्देशक प्रकाश पटेल ने अपनी अपकमिंग शार्ट फिल्म "माँझी 2" के पोस्टर का विमोचन इस लघु फिल्म से जुड़े कलाकारों के साथ दिनाँक 04 अगस्त 2023 को किया गया। इस लघु फिल्म को 13 अगस्त को PK PRODUCTION यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जायेगा। प्रकाश पटेल इसके पूर्व और भी लघु फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं जिसमें छत्तीसगढ़ी बोली भाखा के मनोरंजन टीवी चैनल को लेकर '"छत्तीसगढ़ के पीके" बेरोजगारी और देवार जनजाति के व्यवसाय को लेकर "देवार" जैसे लघु फिल्मों को दर्शक खूब पसंद किये हैं। खास बात ये है कि इन सभी फिल्मों में आसपास के ही ग्रामीण कलाकारों को मौका दिया गया है। आप सबको बता दे कि यह युवा फिल्म निर्देशक शिवनाथ नदी के नजदीक बसे एक छोटे से गाँव देवरी (सांकरदाहरा) से है। जो कि मुंबई से फिल्म निर्देशन एवं DOP में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त भी किये है। प्रकाश पटेल जी पहले यूट्यूब पर लोक मंचिय प्रस्तुतियों का वीडियो शूट कर PK स्टूडियो नाम से यूट्यूब पर चैनल बनाकर डाला करते थे लेकिन धीरे-धीरे कलाकारी माहौल में रह कर फिल्म निर्माण के क्षेत्र में रुझान बन गया और जुड़ गये लघु फिल्मों के निर्माण में।