राजनांदगांव- ग्राम भर्रेगांव में सदस्य छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल निखिल द्विवेदी ने जोन स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का किया शुभारंभ।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छग के परम्परागत खेलों व संस्कृति को बढ़ावा देने ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया है। उनकी इस योजना से जनमानस में उत्साह है। विलुप्त होते खेल जैसे गिल्ली डंडा, भंवरा, रस्साखींच, दौड़, फुगड़ी को इस योजना में शामिल कर उसे पुनर्जीवित करने का एक अभिनव प्रयास किया है। इन खेलों में सभी वर्ग के लोगों को मौक़ा दिया जा रहा है। सभी वर्ग के लोग अपनी रुचि अनुसार विभिन्न खेलों में भाग ले सकते हैं।
ग्राम भर्रेगांव में छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदस्य छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल व युवा नेता निखिल द्विवेदी,
जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल, दुर्गेश द्विवेदी पूर्व अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी घुमका, सरपंच श्रीमती एकता चंद्राकर,संतोष देवांगन अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ के अतिथ्य मे हुआ। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में मुख्य अतिथि निखिल द्विवेदी ने प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल कूद हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का निवास होता है। अच्छा स्वास्थ्य हमारे जीवन की अमूल्य धरोहर है। इस अवसर एन एस यु आई जिलाध्यक्ष अमर झा ,रवि साहू राजीव युवा मितान क्लब,गंभीर साहू,तोरण लाल साहू,नाजनिन खान ,परवीन खान,मनीष साहू, गौतम सेन,सफील खान, तेजस्वी वर्मा, नारद साहू,जनिल ,पुना राम साहू, मिथलेश चंद्रवंशी, संत राम निषाद, लीलाधर साहू,छबील,क्रर्तन लाल सिन्हा, तिनेश साहू, राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य एवं बड़ी संख्या में प्रतिभागी एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।