नए मतदाताओं में दिख रही मोदी लहरः हेमिन लाउत्रे...नए युवा मतदाताओं के बीच की गई जनसंपर्क पर चर्चा....

त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

घुमका-  भाजपा नेत्री हेमिन लाउत्रे  ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नए युवा मतदाताओं के बीच किये गए जनसम्पर्क के दौरान दिख रहे युवाओं की सोच को नवीन भारत के निर्माण के लिए उत्साह से भरा हुआ बताया।   हेमिन लाउत्रे   ने नए मतदाता बनने वाले युवक-युवतियों के बीच हुई चर्चा को साझा करते हुए बताया कि विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में 18 वर्ष की आयु पूरी कर पहली बार मतदान करने वाले युवक-युवतियों में देश के यशवी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जबरदस्त क्रेज दिखाई दिया है। हेमिन लाउत्रे  ने पहली बार मतदान में हिस्सा लेने वाले युवक युवतियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हमारे साथ आप सभी का सौभाग्य है कि भारत देश को सशक्त, समृद्धशाली और शक्तिशाली राष्ट्र के शिखर तक ले जाने वाले मोदी युग में मतदान का सुअवसर मिल रहा है। जिन्होंने 18 वर्ष पूर्ण कर लिया है उनके लिए आगामी 2 अगस्त से 31 अगस्त 2023 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने का निर्वाचन आयोग का कार्य जारी रहेगा हेमिन लाउत्रे  ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील करते हुए कहा की भाजपा के कार्यकर्ता, बीएलए मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया में सभी निर्धारित स्थानों पर सहयोग करेंगे। आप अपना और अपने आसपास के 18 वर्ष पूर्ण कर चुके सभी परिचितों का नाम भी मतदाता सूची में जरूर जुड़वाए जिससे कोई भी मतदान से वंचित न रहे।