प्राथमिक स्वास्थ केंद्र सुरगी मे साधारण सभा की बैठक आयोजित...

त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

राजनांदगांव- सुरगी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुरगी में जीवन दीप समिति के साधारण सभा का बैठक आयोजित किया गया। जिसमें श्रीमती प्रतिक्षा भंडारी अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगाँव के मुख्य अतिथि एवं अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें नवनिर्मित आवासीय भवन में बाउंड्रीवाल सरपंच ग्राम पंचायत सुरगी द्वारा स्वीकृति दिया गया एवं प्रसव कक्ष के लिए AC लगाने की स्वीकृति अध्यक्ष महोदया श्रीमती प्रतिक्षा भंडारी द्वारा दिया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुरंगी में नल-जल योजना के तहत नल कनेक्शन की स्वीकृति सरपंच ग्राम पंचायत सुरगी द्वारा दिया गया। नव निर्मित 06 बिस्तर आइशोलेसन वार्ड का उद्घाटन श्रीमती प्रतिक्षा भंडारी जनपद अध्यक्ष राजनांदगाँव द्वारा किया गया। इस बैठक में श्रीमती प्रतिक्षा भंडारी (जन, पंचा.) राज.), डॉ० विजय कुमार खोब्रागढ़े (खण्ड चिकित्सा अधिकारी घुमका),  कनक बघेल (सहा. अभियंता PWD),  आदित्य नारायण (PHE), श्रीमती मोनिका मंडावी (जे.ई.) विद्युत मंडल,  शिशुपाल पुलीस चौकी सुरगी,  आनंद साहू (सरपंच) ग्राम पंचायत सुरगी, श्रीमती मधुसुकृत साहू (पूर्व जिला पंचायत सदस्य),  लीलाधर साहू (जन प्रतिनिधि), श्रीमती श्वेता बंसोड (प्रभारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुरगी),  मेघनाथ भूआर्य ( कुष्ठ पर्यवेक्षक सेक्टर सुरगी), श्रीमंती आर बाजपेयी (पर्यवेक्षक सुरगी) उपस्थित थे।