छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज भिलाई द्वारा अभियान के तहत जिंदगी न मिलेगी दोबारा कार्यक्रम भिलाई के विभिन्न स्कूलों में कराया गया। इसके तहत छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम से बचाव को लेकर जागरूक किया गया। विशेषज्ञों ने उन्हें बताया कि किसी से भी मोबाइल पर आने वाला ओटीपी शेयर न करें। अवांछनीय एप डाउनलोड न करें। यदि किसी के साथ घटना होती है तो 1930 हेल्पलाइन नंबर का उपयोग करें।
इंदु आईटी स्कूल, केपीएस स्कूल, शकुंतला विद्यालय, सरस्वती विहार विद्यालय, एमबीवीबी विद्यालय, एमजीएम स्कूल, भिलाई स्कूल और फोर बेल्स स्कूल के कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी देश और समाज की रीढ़ होती है। वे समाज को शिखर पर ले जाते हैं। अभियान में अच्छा स्वास्थ्य व भोजन में पोषक तत्वों का महत्व अंतरराष्ट्रीय वेलनेस कोच असीम सहगल ने बताया। भिलाई अध्यक्ष गार्गी शंकर मिश्रा ने अभियान के आत्म निर्भरता पर अपनी बात रखी। यह अभियान भिलाई के कालेजों में भी लगातार चल रहा है। इस अवसर पर महेश बंसल, गीता वर्मा, सरोजनी पाणिग्रही, प्रकाश सांखला, जेपी गुप्ता, शंकर सचदेव, दिलीप पावानी, नीलाद्रि शाह सहित अन्य उपस्थित थे।