दिनांक 22 जुलाई 2023 दिन शनिवार को सेन समाज लखोली द्वारा सेन मंगल भवन लखोली में सेन समाज जिला अध्यक्ष शेषनारायण शांडिल्य, प्रमुख सलाहकार दयानंद सेन, जिला संयोजक देवशरण सेन, जिला कार्यकारिणी सदस्य अशोक कुमार सेन का सम्मान समारोह व शहर युवा प्रकोष्ठ का सम्मेलन रखा गया। इस कार्यक्रम में युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शिवकुमार श्रीवास के निवेदन से युवा प्रकोष्ठ से आसपास के एवं लखोली के युवा स्वजाति बंधु मुख्य रूप से फगवा श्रीवास, छगन सेन, ईश्वर सेन, कोमल श्रीवास, महेश सेन, लव कुमार सेन, रोशन सेन, पुरुषोत्तम श्रीवास, प्रीतम सेन, संतोष कुमार श्रीवास,वाशु श्रीवास, टिकेश्वर श्रीवास, विकास कुमार श्रीवास, लोकेश सेन, सोमनाथ श्रीवास, चंदन श्रीवास, जीवन श्रीवास, लव श्रीवास, सुशील श्रीवास, टिंकू श्रीवास, धर्मेंद्र श्रीवास, दिनेश श्रीवास, विकास श्रीवास, कन्हैया श्रीवास , लोमेश पिंटू श्रीवास, रुपेश श्रीवास, उमाशंकर श्रीवास, डिगेश श्रीवास, अंकित श्रीवास, नोमेंद्र श्रीवास, दीपक श्रीवास, सुनील श्रीवास, योगेश श्रीवास, नरोत्तम श्रीवास, विक्की श्रीवास, सूरज श्रीवास उपस्थित थे साथ ही सेन समाज लखोली के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण में शिवराम भरद्वाज, खुमान सिंह श्रीवास, भगवानी श्रीवास, मुकेश श्रीवास, कीर्तन श्रीवास, पूनमचंद श्रीवास, विकास श्रीवास, दानी श्रीवास, सुरेश श्रीवास,संतोष श्रीवास उपस्थित थे।
सम्मानित अतिथि गणों ने अपने उद्बोधन में समाज के युवाओं को समाज में उनकी उपयोगिता एवं युवाओं को रोजगार,शिक्षा, युवा संगठन एवं समाज के सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित किया युवाओं को हर संभव सहयोग प्रदान करने की आशा दिलाए। सभी सम्मानित अतिथियों के उद्बोधन से उपस्थित सभी युवा वर्ग एवं बुजुर्ग जन बहुत ही प्रभावित हुए। माननीय जिला अध्यक्ष महोदय की नीति, नियम एवं उनके द्वारा समाज को एकजुट करने के प्रयास से प्रभावित होकर सभी उपस्थित युवा एवं बुजुर्ग जनों ने समाज उत्थान के लिए कदम-से-कदम मिलाकर साथ देने का आश्वासन दिया अंत में युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शिव कुमार श्रीवास ने आभार व्यक्त किया ।।