भिलाई- सिख धर्म में सेवा और परोपकार की भावना को चरितार्थ करते हुए गुरुद्वारा नानकसर चेरिटेबल पॉलीक्लिनिक और मित्तल ब्लड बैंक के तत्वाधान में गुरुद्वारा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 17 लोगों ने रक्तदान किया। इनमें गुरुद्वारा के महासचिव मनमोहन सिंह, प्रीतमदास मानिकपुरी, हेमंत शुक्ला, सौरभ सरकार, जसवंत सिंह, रोशन सिंह, दर्शन सिंह आदि शामिल रहे। गुरुद्वारा प्रबंधन से अध्यक्ष एसपी सिंह, सचिव अजय विनायक, कोषाध्यक्ष डीएस कोचर, दिनेश पटेल, गोपाल जायसवाल, रितेश वर्मा आदि ने सेवा दी।