भिलाई- भिलाई-3, चरोदा नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत किसी स्थान पर अतिक्रमण करने पर, सड़कों पर निर्माण सामग्री मुरुम, रेती, गिट्टी और मलबा फैलाकर यातायात को प्रभावित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सहायक राजस्व अधिकारी अरुणिमा दुबे को नोडल अधिकारी बनाया गया है। आयुक्त अजय त्रिपाठी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसी स्थान पर अवैध निर्माण किया गया हो, बिना अनुमति ठेला और गुमटियां लगाई गई हो तो उसकी जानकारी फौरन राजस्व विभाग को दें। बाजार, सड़कों के किनारे, व्यावसायिक परिसरों, सार्वजनिक स्थानों और प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने और अवज्ञा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कर्मचारियों को निरीक्षण बाद प्रतिवेदन बनाने और उसके आधार पर कार्रवाई करने कहा।