भिलाई- सांसद विजय बघेल के मुख्य आतिथ्य में जवाहर नवोदय विद्यालय, बोरई में बालक-बालिकाओं, विद्यार्थियों के लिए कुल 192 बेड हॉस्टल का उद्घाटन किया गया। इसमें बालकों के लिए 72 बेड हास्टल और बालिकाओं के लिए 120 बेड हॉस्टल है। इस अवसर पर सांसद बघेल ने बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में विद्यार्थियों के सौगात के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दियाl कार्यक्रम में प्राचार्य संजय सिन्हा, एनके परगनिया, एचएल साहू, सुधीर गोलछा, सरपंच पद्मा साहू, भाना ठाकुर, राजीव यादव आदि उपस्थित थे।