जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता : दो दिवसीय टेबल टेनिस स्पर्धा 29 जुलाई से प्रारंभ...

त्वरित ख़बरें - भारती यादव रिपोर्टिंग

राजनांदगाव- जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता 29 और 30 जुलाई को कराई जा रही है। इस स्पर्धा में चयनित खिलाड़ी आगामी प्रथम रैंकिंग प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। विस्तृत जानकारी के लिए सन सिटी निवासी श्रेजन खंडेलवाल और विवेकानंद नगर निवासी प्रशांत कन्नौजे से संपर्क कर सकते हैं। इस प्रतियोगिता में खैरागढ़, कवर्धा, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, डोंगरगांव के खिलाड़ी भी भाग ले सकते हैं। प्रवेश की अंतिम तारीख 26 जुलाई है।