केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह से हेमिन लाउत्रे ने सौजन्य मुलाक़ात किया
डोंगरगढ़- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन का शुभारंभ एवं आयुष्मान कार्ड वितरण कार्यक्रम शहडोल लालपुर मध्यप्रदेश में बीते दिनों मे संपन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम में राजनांदगांव जनपद पंचायत पूर्व अध्यक्ष श्रीमती हेमिन लाउत्रे शामिल हुई। इस दौरान श्रीमती रेणुका सिंह सरगुजा सांसद एवं जनजाति कार्य राज्य मंत्री भारत सरकार से सौजन्य मुलाकात अनूपपुर रेस्ट हाउस में किया। राजनांदगांव जिले से कार्यक्रम पर पहुंचने पर श्रीमती रेणुका सिंह सांसद ने पूर्व अध्यक्ष हेमिन लाउत्रे के कार्यों की सराहना की और उनको बहुत बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।