भिलाई- छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने रविवार को प्री पॉलीटेक्निक टेस्ट का आयोजन किया। इसमें शामिल होने के लिए दुर्ग जिले से 3712 परीक्षार्थियों ने पंजीयन कराया था। इनमें से 2194 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 1518 परीक्षार्थी विभिन्न कारणों से अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए दुर्ग जिले में 9 विद्यालयों और महाविद्यालयों में केंद्र बनाया गया था। परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12:15 तक हुई। परीक्षा में गणित और भौतिकी के न्यूमेरिक सवालों ने परीक्षार्थियों को उलझाया, वहीं रसायन के सवालों से राहत मिली। राज्य में 36 पॉलीटेक्निक की करीब 6 हजार से अधिक सीटें हैं। इसमें पीपीटी में चयनित विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाता है। इसके अलावा आईटीआई पास बच्चों को भी इसमें लेटरल एंट्री दी जाती है।