सिद्धार्थ नगर के काली मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह 13 जुलाई से

त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

भिलाई-  सिद्धार्थ नगर, दुर्ग वार्ड 31-34 में स्थित प्राचीन काली माता मंदिर को 101 वर्ष हो पूर्ण हो चुके हैं। इस अवसर पर काली माता, महामाया माता, शिव परिवार, हनुमान जी, विष्णु लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा कराई जा रही है। 13 जुलाई को गौरी गणेश पूजा, दोपहर 12 बजे से कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी। 14 जुलाई को प्राण प्रतिष्ठा की पूजा सुबह 9 बजे से शाम तक चलेगी। 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे से रूद्राभिषेक व हवन होगा।