कलेक्टर ने किया सहकारी समिति का निरीक्षण खाद बीज का लिया जायजा...

त्वरित ख़बरें - भारती यादव रिपोर्टिंग

 मोहला - कलेक्टर एस जयवर्धन ने आज जिले के विभिन्न सोसायटी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सहकारी समितियों में खाद्य की मात्रा व उपलब्धता, किसानों को किए वितरण, के साथ ही समितियों में शेष बचे खाद की मात्रा की जानकारी लिया। कलेक्टर ने वर्मी खाद की उपलब्धता की भी जानकारी ली। उन्होने सोसायटी में आए किसानों से बातचीत कर खेती किसानी के संबंध में जानकारी ली, साथ ही उन्होंने किसानों को किसी प्रकार की समस्या के संबंध में भी जानकारी लिया।

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान ऋण पुस्तिका, पॉश मशीन, बीज भंडारण, कम्प्यूटराइज्ड डाटा आदि की जांच की। वहीं कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को कही भी खाद की कमी नहीं होने की बात कही। कलेक्टर ने जिले के ग्राम मोहला, कौड़ीकसा, सोमाटोला, गोटाटोला, रेंगाकठेरा और ढाढूटोला स्थित डबल लॉक केंद्र में खाद भंडारण की स्थिति का जायजा लिया। कौड़ीकसा में जांच के दौरान कलेक्टर ने कृषकों से बातचीत की। इसके साथ ही ऋण पुस्तिका एवं लोन शीट अपने समक्ष बनवाकर प्रदान किया। इस दौरान नोडल कृषि विभाग आर के पिस्दे, नोडल अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक एस. एल. ठाकुर, सहायक सांख्यिकी अधिकारी कृषि विभाग  सी. एस. कोठले समेत आदि अधिकारी उपस्थित थे।