मुस्लिम समाज के कई नेता ने भाजपा में शामिल हुए, सांसद ने कहा-सभी का मोदी पर विश्वास...

त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

दुर्ग- केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी का महासंपर्क अभियान जारी है। पूरे जिले में अलग-अलग स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन सबके बीच दुर्ग में मुस्लिम समाज से जुड़े 20 से ज्यादा लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। उन्होंने सांसद विजय बघेल ने गमछा ओढ़ाकर भाजपा में प्रवेश कराया। सांसद ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रीति-नीति और केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर मुस्लिम समाज से जुड़े 20 से ज्यादा नेताओं ने भाजपा का दामन थामा है।

सदस्यों में असलम नाथानी, शेख फारुख चौधरी, बाबर खान, जुबेर भाई, हाजी मोहम्मद ताहिर, मोहम्मद इम्तियाज उर्फ चुन्नू भाई, मोहम्मद भाई, मोहम्मद शहीद गोलू, मोहम्मद नफीस, मोहम्मद अनीस शामिल हैं। इधर भाजपा का जनसंपर्क अभियान जारी है। इस बीच 7 जुलाई को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर के साइंस कॉलेज में सभा करेंगे। इसे लेकर आमंत्रण मुहिम जारी है।


राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने इंदिरा मार्केट, मोती कॉम्पलेक्स, सराफा लाइन, गांधी चौक, जवाहर चौक, हटरी बाजार क्षेत्र का दौरा किया। जहां उन्होंने पीला चावल और आमंत्रण पत्रक देकर मोदी की 7 जुलाई को होने वाली सभा के लिए लोगों को आमंत्रित किया। भिलाई में भी इसी प्रकार का अभियान चलाया गया। इस अवसर पर उषा टावरी, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, जिला मंत्री मनोज मिश्रा, पूर्व सभापति दिनेश देवांगन सहित अन्य मौजूद थे।


अहिवारा हाट बाजार से निकली जागरुकता रैली बीजेपी अहिवारा मंडल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 7 जुलाई को आगमन को लेकर रैली निकाली। रैली हाट बाजार से निकली। इस दौरान लोगों को प्रधानमंत्री की सभा के लिए आमंत्रित किया गया। रैली अटल चौक होते हुए मेन मार्केट से अहिवारा बस स्टैंड में समाप्त हुई। इस अ वसर पर पूर्व विधायक सांवलाराम डाहरे, रविशंकर सिंह, पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार, लीमन साहू आदि मौजूद थे।

धमधा मंडल के बरहापुर में चौपाल लगाई गई। पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना प्रमुख रूप से मौजूद थे। इस अवसर पर गोवेंद्र पटेल, रमन यादव, दिलीप गुप्ता, विमल पटेल ने भी अपनी बात रखी।