जिला साहू संघ भिलाई का परिचय सम्मेलन दिसंबर में होगा, परिचय पत्र भी बांटे जाएंगे...

त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

जिला साहू संघ भिलाई नगर की बैठक साहू मित्र सभा के प्रांगण में हुई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा कर निर्णय लिया गया। बैठक में तय किया गया कि इस वर्ष जिला साहू संघ भिलाई नगर युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन करेगा, जिसकी संभावित तिथि 3 दिसंबर होगी।

जिला के सभी तहसीलों से आग्रह किया गया है कि वे जिला साहू संघ के सम्मेलन में सहयोग दें। उक्त कार्यक्रम के लिए परिचय पत्र का प्रारूप जल्द सभी तहसीलों और इकाइयों को आवंटित किया जाएगा। इसके माध्यम से सदस्य परिवार के युवक युवतियों का परिचय उस पत्र के माध्यम से दे सकते हैं। कार्यक्रम के संबंध में आगामी समय में और बैठक होगी, जिसमें सभी तहसील अध्यक्ष को आमंत्रित किया जाएगा |