कार्यकर्ता एकजुट हो जायेंगे तो कोई नहीं हरा सकता : निखिल द्विवेदी राजनांदगांव।

त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरो

विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम बेलटिकरी में बुथ  कांग्रेस कमेटी की बैठक सदस्य छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल व युवा  नेता निखिल द्विवेदी ने ली  और कार्यकर्ताओं को एकता का पाठ पढ़ाया। निखिल द्विवेदी ने भूपेश  सरकार   के कामकाज  की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि  हमारी सरकार की योजनाओं  से विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है और हम सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाये। इन साढे चार  सालों में भूपेश सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किए हैं उन्हें जनता को बताएं।

 युवा नेता निखिल द्विवेदी ने    ग्राम पंचायत कुम्हालोरी के आश्रित ग्राम बेलटिकरी के वार्ड क्रमांक 12 के  पंच इंद्रजीत नेताम को विजय श्री  हासिल किए जाने पर बहुत बहुत  हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं  प्रेषित किया। इस मौक़े पर एन एस यु आई जिलाध्यक्ष अमर झा, रवि साहू युवा नेता,   ग्राम के वरिष्ट जन नरोत्तम कतलाम, बिष्णु मंडावी, किशोर नेताम, रंजीत निषाद, इंद्रजीत नेताम, सुरेंद्र बहादुर साहू, रामचरित निषाद, महेंद्र शेरपा, रवि मंडावी, बीरेंद्र निषाद, निखिल निषाद, नीरज निषाद, थानसिग निषाद, शिवा निषाद, डिलेश यादव, बशन्त निषाद,  अंगद  कतलाम, वेदप्रकाश कतलाम, भूलेश्वर, देवकुमार, टिकेश्वर निषाद, छोटू, सुभम, जितेंद्र निषाद, प्रिंस सेवता, वीरेंद्र मंडावी, जीवन कतलाम, राहुल साहू, देवकुमार साहू, महेंद्र साहू, बेनु राम साहू, धर्मेंद्र पटेल, कैलाश पटेल सहित अन्य  बड़ी संख्या में मौजूद रहे।