दुर्ग- लोधी समाज के लक्ष्य संगठन जिला दुर्ग की बैठक भिलाई के होटल में हुई, जिसमें संगठन का चुनाव कराया गया। चुनाव अधिकारी के रूप में लक्ष्य छग के क्रीड़ा सचिव यशवंत जंघेल और डॉ. अशोक कुमार वर्मा थे।
बैठक में पाटन, दुर्ग, भिलाई और धमधा को मिलाकर संगठन तैयार करने पर चर्चा की गई। इसके बाद उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद वर्मा, उपाध्यक्ष- लक्ष्मी जंघेल, नरोत्तम सिंगौर, कोषाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, सचिव डॉ. परिवेश जंघेल, प्रचार सचिव दिनेश वर्मा और संयोजक भानु प्रताप जंघेल को चुना गया। वहीं संरक्षकों में उमा प्रसाद सिंह, जयराम वर्मा, देवसिंह वर्मा, पीतांबर गिरिया, यशवंत वर्मा, हरिवंश वर्मा, मनोज वर्मा को बनाया गया।
कार्यकारिणी सदस्यों में संतोष कौशिक, भुनेश्वर जंघेल, राजेंद्र जंघेल, प्रशांत वर्मा, पुरोहित वर्मा, टामसन सिंह लोधी, अनिल वर्मा, गणेश चंदेल, श्रवण वर्मा, राजू लाल वर्मा, अवध पटेल, इतवारी लोधी को शामिल किया गया। बैठक में लक्ष्य छग के संरक्षक उत्तम वर्मा, सचिव मनोहर जंघेल, बसंती जंघेल, बिंदिया जंघेल, गया प्रसाद उपस्थित थे।