दुर्ग- शहर व ग्रामीण गोंडवाना समाज और अनुसूचित जनजाति अधिकारी व कर्मचारी संघ ने संयुक्त रूप से सिविल लाइन दुर्ग में महारानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बलिदान दिवस कार्यक्रम में समाज के लोगों ने रानी दुर्गावती को पुष्पांजलि अर्पित किा। अधिकारी-कर्मचारी संघ अध्यक्ष ध्रुर्वे, दिनेश नेताम, महावीर ठाकुर, गोरेलाल ठाकुर, मनोज ठाकुर, समाज के गजराज नेताम, राकेश ठाकुर, महिला प्रकोष्ठ से ममता आरमो, वेदवती मंडावी आदि ने रानी दुर्गावती के जीवन पर अपनी बात रखी।
उनके गुणों को आत्मसात करने की बात कही। इधर उतई में नगर आदिवासी समाज ने बुढ़ादेव मंदिर प्रांगण में वीरांगना दुर्गावती को पुष्पांजलि अर्पित की। मंदिर के पुजारी अमरसिंह ठाकुर, रामदयाल ठाकुर, बहादुर नेताम, हरिशंकर, पार्षद योगेश ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे।