नशा निवारण दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आज, शपथ भी....

त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरो

दुर्ग-  जिले में लोगों के नशापान करने की प्रवृत्ति पर प्रभावी नियंत्रण और समाज में नशामुक्ति के पक्ष में सकारात्मक वातावरण बनाने समुदाय की सहभागिता से नशे के खिलाफ जनमत बढ़ाने 26 जून को अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर ग्राम पंचायत स्तर पर गठित भारत माता वाहिनी द्वारा नशामुक्ति कार्यक्रमों का आयोजन, नशे के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

नशा पीड़ितों से बात कर उन्हें इसके दुष्परिणाम भी बताए जाएंगे। नशामुक्ति साहित्यों का वितरण, नशा और एड्स प्रभावित क्षेत्रों में प्रचार, विद्यार्थियों में नशापान के विरूद्ध जागरूकता लाने कार्यक्रम भी होंगे। नशामुक्ति के लिए शपथ पत्र में हस्ताक्षर कराया जाएगा।