सोमवार को दिन का तापमान 41.2 और रात का पारा 28 डिग्री रिकार्ड हुआ...
लगातार दो दिनों सूरज की तपिश जारी रहने के बाद सोमवार को आंशिक रूप से कम रही। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रिकार्ड किया गया। इधर मौसम विभाग के मुताबिक जिले में बारिश के आसार 22 जून के आसपास बन रहे हैं |
वहीं 24 तक मानसून के दुर्ग पहुंचने की संभावना है। 24 जून तक प्रदेश के दक्षिणी हिस्से यानी की बस्तर संभाग में दस्तक दे देगा। मानसून आने से पहले की यह बारिश हल्की रहेगी। 25 जून तक बारिश की वजह से गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। इधर गर्मी से राहत देने के लिए मैत्रीबाग में पिंजरे में स्प्रिंकलर की मदद से फव्वारे कर वन्य प्राणियों को राहत दिलाई जा रही है।
खाड़ी में चक्रवात, इस वजह से मानसून में देरी हो रही बंगाल की खाड़ी में पुन: एक छोटा चक्रवात बन गया है। इसकी वजह दक्षिणी-पश्चिमी मानसून छत्तीसगढ़ में प्रवेश करने में थोड़ी और देरी होगी। इससे लगे प्रदेश जैसे बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से में 20 जून को ही दस्तक हो गई। जबकि छत्तीसगढ़ में अबतक प्रवेश नहीं किया। नई सूचना के मुताबिक 24 जून तक प्रवेश करने की संभावना है। इसके बाद ही लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत मिल पाएगी।