जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ में तैयारियां शुरू हुई
राजनांदगांव- चातुर्मास की तैयारियों के संबंध में विगत दिनों जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ की बैठक जैन बगीचा में हुई। बैठक में मैनेजिंग ट्रस्टी मनोज बैद,नरेश गोलछा, श्रीचंद कोचर, ज्ञानचंद कोठारी, मनीष छाजेड़ एवं अन्य सभी सदस्यों की उपस्थिति में चातुर्मास के संबंध में चर्चा की गई। सभी की सहमति से चातुर्मास व्यवस्था समिति का संयोजक नरेश बैद को बनाया गया। वहीं सचिव सुरेश गांधी, कोषाध्यक्ष अजय गोलछा को मनोनीत किया गया। इस वर्ष चातुर्मास करने के लिए छत्तीसगढ़ रत्न शिरोमणि मनोहर श्रीजी महाराज की शिष्या कीर्ति प्रभा श्रीजी, दर्शन प्रभा श्रीजी, ज्ञान प्रभा श्रीजी, चारित्र प्रभा श्रीजी पधारने वाली हैं।
ज्ञान प्रभा श्रीजी राजनांदगांव के गोलछा परिवार की सुपुत्री हैं जिन्हें पहले सब पूनम दीदी के नाम से जानते थे। रमेश-भारती गोलछा की सुपुत्री का दीक्षा के बाद अपने गृह नगर में प्रथम चातुर्मास होने वाला है। साध्वियों का 21 जून को मंगल प्रवेश सुबह 7.30 बजे गायत्री मंदिर चौक से होगा। स्वागत एवं मार्गदर्शन समिति में मनोज बैद, श्रीचंद कोचर, मनीष छाजेड़, ज्ञानचंद कोठारी, नरेश गोलछा, भंवर लाल लालवानी, प्रेमचंद गोलछा, भीकमचंद छाजेड़, नरेश डाकलिया, अजय सिंगी, सरला लुनिया, सरोज गोलछा, संगीता बैद को प्रभार सौंपा गया |