काउंसिलिंग कर 73 को जारी किया नियुक्ति आदेश
जिले के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में मेरिट के आधार पर शिक्षकों को मनचाहा स्कूल दिया गया है। गुरुवार को काउंसिलिंग कर कुल 101 पदों के विरुद्ध 73 शिक्षकों को नियुक्ति आदेश जारी किया। स्वामी आत्मानंद स्कूलों के नवीन व बैकलॉग पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। चयनित अभ्यर्थियों को कलेक्टर द्वारा गठित काउंसलिंग समिति द्वारा मनचाहे स्कूल में नियुक्ति आदेश जारी कर दिया गया। नए शैक्षणिक सत्र के मद्देनजर विभाग द्वारा शिक्षकों की भर्ती की जा रही है।
व्याख्याता संवर्ग के 41 पद में 30 उपस्थित, 11 अनुपस्थित व शिक्षक संवर्ग 28 पद में 19 उपस्थित, 9 अनुपस्थित, सहायक शिक्षक संवर्ग के 28 पद में 21 उपस्थित, 7 अनुपस्थित एवं ग्रंथपाल के 4 पद में 3 उपस्थित 1 अनुपस्थित थे। सेजेस विद्यालयों के कुल 101 पदों में 73 को काउंसलिंग के दौरान संविदा नियुक्ति आदेश जारी किया गया एवं 28 अनुपस्थित थे। काउंसिलिंग के दौरान डीईओ राजेश कुमार सिंह, रश्मि सिंह सहित काउंसिलिंग समिति के अफसर मौजूद रहे।