ऑडिटोरियम में 17 जून को ग्रेंड फिनाले...

त्वरित ख़बरें - भारती यादव रिपोर्टिंग

राजनांदगांव- प्रिंस एवं प्रिंसेज ऑफ राजनांदगांव किड्स फैशन शो 17 जून को गौरव पथ स्थित ऑडिटोरियम में दोपहर 2 बजे से आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने गुरुवार को प्रेसवार्ता लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 4 से 18 वर्ष के करीब 150 बच्चे शामिल होंगे।

विजेताओं को 1 लाख रुपए इनाम दिया जाएगा। कार्यक्रम में जज के रुप में मिस्टर सेंट्रल इंडिया रहे आशिष साहू और उनके साथ मिस कर्नाटका रह चुकी आस्था मिश्रा होंगी। कार्यक्रम में मॉडलिंग के अलावा विभिन्न प्रस्तुतियां दी जाएगी।