निर्देश जारी किए :शिक्षित बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार प्रशासन ऐसे लोगों की जानकारी लेगा...

त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरो

कलेक्टर पुष्पेंन्द्र कुमार मीणा ने मंगलवार को समय-सीमा की बैठक ली। जिले के बेरोजगारों के लिए रोजगार के प्रबंध पर अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को अवगत कराया कि शासन की मंशानुसार बेरोजगारों के लिए रोजगार के लिए विभागवार जानकारी जुटाई जानी है।

विभागीय अधिकारियों को संबंधित कॉन्ट्रेक्टर, निविदाकारों की बैठक बुलाकर उनसे जरूरत मुताबिक मैनपावर की जानकारी एकत्रित करने कहा। साथ ही कार्यों के अनुरूप कुशल, अर्धकुशल, टेक्निकल, ड्राइवर आदि पद पूर्ति के लिए सूची जिला रोजगार कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने निर्देशित किया। इसी प्रकार प्राइवेट मेडिकल संस्थान की आवश्यकताएं, नगरीय निकाय अंतर्गत शॉपिंग मॉल और सभी दुकानों में सर्वे कराकर आवश्यकता के मुताबिक रोजगार का प्रबंध किया जाएगा।

कलेक्टर ने जिला रोजगार अधिकारी को प्लेसमेंट एजेंसियों की नियुक्ति पर विशेष फोकस करते हुए प्रशिक्षण के लिए शासकीय वीटीपी के माध्यम से बेरोजगारों को प्रशिक्षण सुनिश्चित करने कहा। ताकि प्रशिक्षित बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराया जा सके।

इस दौरान कलेक्टर मीणा ने मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत स्कूल मरम्मत, स्वामी आत्मानंद भर्ती प्रक्रिया, जल-जीवन मिशन, कुपोषण मुक्ति अभियान, स्वास्थ्य मिशन के कार्यों और सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। साथ ही पौधरोपण के निर्देश भी दिए।