वर्ष 1912 में बनाए गए डाक बंगला पुरैना का मेंटेनेंस किया जाएगा। वर्तमान में यहां स्कूल का संचालन किया जा रहा। मंगलवार को गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की। उनसे समस्याएं सुनी। उन्होंने मौके पर चाय की चुस्की भी ली। साहू ने कहा कि वे सांसद और विधायक रहते हुए कई बार पुरैना आ चुके हैं।
व्यस्तता के चलते कई लोगों से मुलाकात नहीं हो पाती थी। मंत्री 2 घंटे से ज्यादा समय मौके पर रहे। इस दौरान पार्षद रंजीता बेनुआ, पार्वती महानंद, एल्डरमेन जी राहुल, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र साहू, निगम आयुक्त आशीष देवांगन, उप अभियंता अखिलेश गुप्ता आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर नागरिकों की मांग की कि तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाए।
मंत्री ने आयुक्त को निर्देश दिए कि तालाब का प्रस्ताव तैयार करें। एस्टीमेट तैयार कर स्वीकृति ली हैं। यादव समाज भवन के अलावा शिव मंदिर और जैतखम के सामने पेवर ब्लाक लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा वार्ड 38 के स्कूल में पेवर ब्लाक लगाने के भी निर्देश दिए हैं।