नवनियुक्त सेल अध्यक्ष से मिले सेफी के प्रतिनिधि: सेल को बेहतर स्थिति में लाने दिया स्मार्ट वर्किंग का सुझाव...

त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरो

सेफी ने नवनियुक्त सेल अध्यक्ष अमलेंदु प्रकाश से मिलकर सेल अफसरों के लंबित मुद्दों पर चर्चा करते हुए उनके निराकरण की मांग की। जिस पर चेयरमैन जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। सेल चेयरमैन का पद ग्रहण करने के बाद सेफी प्रतिनिधि मंडल की अमलेंदु प्रकाश के साथ यह पहली बैठक थी।

जिसमे सेफी अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर ने सेल अध्यक्ष से कंपनी के समक्ष उपस्थित चुनौतियों तथा उनके संभावित समाधान तथा स्मार्ट वर्किंग पर जोर देते हुए सेफी ने कार्मिकों के हितों तथा बेहतरी के लिए सेल अध्यक्ष से कार्मिकों के अनेक लंबित मुद्दों पर चर्चा की।

जिसमें प्रमुख रूप से माइंस के अधिकारियों के लिए विशेष भत्ता (डासा), मकान भत्ता, इंक्रीमेंटल पीआरपी, सेल पेंशन, वर्क लाइफ बैलेंस तथा संसाधनों के अधिकतम उपयोग आदि मुद्दे शामिल थे। माइंस के अधिकारियों का विशेष भत्ता जिसे 29 सितम्बर 2022 से बंद कर दिया गया, जिसे दोबारा शुरू कराने के लिए सेफी प्रयासरत है। इसके अलावा सेल में यूनिफार्म एचआरए पॉलिसी लागू करवाने, नई प्रमोशन पालिसी में दिए जाने वाले फास्ट ट्रैक प्रमोशन पर चर्चा हुई।

डीपीई के निर्देश अनुसार हो पीआरपी की गणना
सेफी चेयरमेन द्वारा सेल में पीआरपी की गणना में इंक्रीमेंटल लाभ को डीपीई के निर्देशों के अनुरूप समायोजित करने की अनुशंसा करने का आग्रह किया है। विदित हो कि वित्त वर्ष 2017-18 में सेल ने कर पूर्व कुल हानि 759 करोड़ रुपए घोषित की एवं वर्ष 2018-19 में कर पूर्व कुल लाभ 3338 करोड़ रुपए घोषित किया। जिससे इंक्रीमेंटल लाभ पर आधारित पीआरपी की गणना करने की मांग जो कि सेल में हुए टर्न अराउंड का लाभ, सभी अधिकारियों को इंक्रीमेंटल पीआरपी देकर प्रोत्साहित किया जा सकता है।