दुर्ग- ग्रामीण क्षेत्रों की तरह शहर में भी रोजगार के लिए छोटे उद्योग संचालित करने जमीन मिलेगी। दुर्ग निगम के माध्यम से यह जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। जहां गोबर पेंट, एलईडी लाइट, रेडिमेट कपड़ों को तैयार करने जैसे अन्य व्यापार किए जा सकेंगे। दुर्ग निगम ने इसके लिए गोकुल नगर स्थित गौठान के करीब जगह चिन्हित की है। जहां 20 से ज्यादा भूखंड आवंटित किए जाएंगे। इसे लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में अधिक जानकारी निगम अधिकारी भीम राव से ली जा सकती है।
निगम ने उनका मोबाइल नंबर 8827370856 भी जारी किया है। प्राथमिकता के आधार पर नियम और शर्तों को पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को जमीन का आवंटन किया जाएगा। साथ ही उन्हें रोजगार के लिए प्रशिक्षित भी किया जाएगा। हितग्राहियों को बैंक लोन भी उपलब्ध कराया जाएगा।