भूपेश बघेल वार्षिक आमसभा :सेक्टर- 4 सोसाइटी 1 करोड़ से ज्यादा के लाभ....

त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरो

भिलाई- बीएसपी एम्पलाइज को-ऑपरेटिव एंड वेलफेयर सोसाइटी लिमिटेड सेक्टर-4 की सालाना आमसभा रविवार की सुबह 10 बजे बीकेपी क्लब सेक्टर-4 में शुरू हुई। शाम तक चली आमसभा के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई और अध्यक्ष व संचालक मंडल ने सालभर की गतिविधियों का ब्यौरा दिया। इस दौरान आमसभा में बैलेंस शीट (2022-23), बजट (2023-24) और वित्तीय वर्ष 2023-24 के अंकेक्षण की नियुक्ति को मंजूरी दी गई।

आमसभा में मुख्य रूप से ऋण राशि बढ़ाने और आवर्ति जमा को भी बढ़ाने की मांग उठी। सदस्यों ने मौजूदा कार्यकारिणी के प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा कि सोसाइटी बेहतर आर्थिक स्थिति में है, ऐसे में सदस्यगण या उनके बच्चों की उपलब्धि पर प्रोत्साहन स्वरूप सम्मान, छात्रवृत्ति की शुरुआत की जानी चाहिए।

शुरुआत में अध्यक्ष अशोक परगनिहा ने बताया कि 1 जनवरी 2022 से आकस्मिक ऋण की सीमा एक लाख से बढ़ाकर 2 लाख और नियमित ऋण की सीमा 3 लाख से बढ़ा कर 5 कर दी गई है। इसके साथ ही ऋण वसूली के लिए कई कदम उठाए गए हैं, जिनमें 2 अग्रिम चेक और लंबे समय से ऋण की किश्त जमा नहीं करने वाले डिफॉल्टर सदस्यों और उनके जमानतदारों को पत्र भेजा जा रहा है।

सोसाइटी ने वित्तीय वर्ष में 21 करोड़ रु. का ऋण बांटा
प्रतिवेदन में अध्यक्ष ने बताया कि वित्तीय वर्ष 22-23 में संस्था द्वारा कुल 21 करोड़, 28 लाख,28 हजार 200 रुपए का ऋण बांटा गया है। इस अवधि में कुल 65 करोड़, 48 लाख, 29 हजार 474 रुपए का लेनदेन किया गया और संस्था को इस अवधि में एक करोड़, 18 लाख, 55 हजार, 218 रुपए का लाभ हुआ। 64 सदस्यों को 19 लाख 67 हजार 334 रुपए का दुर्घटना बीमा हित लाभ दिया गया। दुर्घटना बीमा मृत्यु हित लाभ के अंतर्गत 2 सदस्यों के आश्रितों को 10 लाख रुपए का भुगतान किया गया।

ब्याज दर घटाने, आवर्ती जमा राशि बढ़ाने रखी मांग
आमसभा के दौरान सदस्यों ने सोसाइटी की बेहतर आर्थिक स्थिति के लिए मौजूदा कार्यकारिणी के प्रयासों की सराहना की। वहीं सदस्यों ने आवर्ती जमा राशि और शेयर जमा राशि बढ़ाने, कन्वीनियंस राशि 300 से बजाए 500 करने और लोन ब्याज दर घटाने की मांग की। उपाध्यक्ष अशोक राठौर, आसमां परवीन, विपिन बंछोर, पुरुषोत्तम कंवर, पूरनलाल देवांगन, जानकी राव, सतानंद चंद्राकर,शशिभूषण सिंह, नितिशा साहू, विपिन बंछोर सहित अन्य मौजूद थे।