एपल के CEO टिम कुक ने बताया कि वह OpenAI के AI चैटबॉट ChatGPT को यूज करते हैं। गुड मार्निंग अमेरिका को दिए इंटरव्यू में कुक ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर उत्साह व्यक्त किया और उससे जुड़ी चिंताओं के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि कंपनी ChatGPT जैसे AI चैटबॉट को बारीकी से देख रहा है।
जब कुक से सवाल किया गया कि क्या वह ChatGPT को यूज करते हैं? तो उन्होंने कहा कि बेशक मैं ChatGPT को यूज करता हूं और इसके लिए उत्साहित भी हूं। हालांकि उन्होंने AI को रेगुलेट करने पर जोर देते हुए कहा कि चैटजीपीटी और गूगल बार्ड जैसे AI टूल्स बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं, लेकिन इसमें बायस और मिस इंफॉर्मेशन, रॉन्ग इंफॉर्मेशन देने की केपेसिटी चुनौतियां खड़ी कर सकती है। इसलिए इसके लिए गाइडलाइन लाने और इसे रेगुलेट करने की जरूरत है।
एपल के एम्पलॉइज नहीं यूज कर सकते हैं ChatGPT
वॉल स्ट्रीट जनरल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, साउथ कोरियाई टेक कंपनी सैमसंग की तरह एपल ने अपने एम्पलॉइज के ChatGPT जैसे AI टूल्स इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। एपल को यह चिंता है कि अगर एम्प्लॉई AI टूल्स को यूज करते हैं तो गोपनीय जानकारी लीक हो सकती है।
कंपनियों की ग्रोथ में तेजी आएगी
टिम कुक ने कहा कि इस तरह की नई टेक्नोलॉजी से कंपनियों की ग्रोथ में तेजी आएगी, लेकिन इसके साथ ही कई चुनौतियां भी खड़ी होंगी। इसलिए कंपनियों की जिम्मेदारी वह सही कदम उठाएं। आने वाले समय में कंपनियों को खुद से तय करना होगा कि कंपनी में कहां कितना AI टूल्स इंप्लीमेंट करना है।
AI पर सरकार का हस्तक्षेप जरूरी
पिछले महीने ChatGPT और AI बेस्ड दूसरे प्लेटफॉर्म के खतरों को लेकर अमेरिकी सीनेट में चल रही सुनवाई के दौरान OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने भी AI को रेगुलेशन पर जोर दिया। उन्होंने कहा था, 'हमें लगता है कि तेजी से उभरते इस मॉडल के खतरों को कम करने के लिए सरकारों का नियामक हस्तक्षेप जरूरी है।'
इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि AI लोकतंत्र पर किस प्रकार का असर डाल सकता है, इसको लेकर मैं नर्वस हूं। मुझे इस बात की चिंता है कि चुनाव के समय AI का यूज करके टारगेट ऑडियंस के पास आधी-अधूरी जानकारी भेजी जा सकती है।
यह भी पढ़ें...
इस हफ्ते भारत आएंगे OpenAI के CEO

OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन इस हफ्ते भारत आएंगे। इस बात की जानकारी सैम ऑल्टमैन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। पोस्ट में उन्होंने यह भी बताया है कि वे इस हफ्ते अपने इस दौरे में भारत समेत छह देशों की विजिट भी करेंगे। इसमें इजराइल, जॉर्डन, कतर, UAE, भारत और साउथ कोरिया है। सैम ऑल्टमैन इस समय वर्ल्ड टूर पर हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
ChatGPT-बार्ड जैसे AI प्लेटफॉर्म को रेगुलेट करेगी सरकार

भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बेस्ड ओपन एआई के ChatGPT और गूगल के 'बार्ड' जैसे अन्य AI प्लेटफॉर्म्स को रेगुलेट करने की योजना बना रहा है। हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, 'जब ChatGPT और बार्ड जैसे प्लेटफॉर्म की बात आती है तो कॉपीराइट और एल्गोरिथम को लेकर चिंताएं सामने आती हैं। पूरी खबर