8 जून 2023
दुर्ग / राष्ट्रीय व्हील चेयर बॉडी चौंपियनशिप चण्डीगढ़ पंजाब में 26 मई से 28 मई 2023 को आयोजित राष्ट्रीय चौथे एन.पी.सी. नेशनल बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अश्वन कुमार सोनवानी प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त होने पर राज्य व जिला का सम्मान बढ़ाने के लिए उन्हें श्रीमती रत्ना नारमदेव एल्डरमेन नगर पालिक निगम दुर्ग ने शुभकामनाएं व बधाई दी हैं।
अशवन कुमार सोनवानी पूर्व में भी कई राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त किया है। वर्ष 2018 में उन्हें छ.ग. शासन द्वारा खेल एवं युवा कल्याण विभाग से उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर शहीद राजीव पाण्डेय अवार्ड से सम्मानित किया गया है।