भिलाई - बीएसपी ने बुधवार को ट्रैफिक पुलिस, भिलाई निगम के साथ संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाकर मुख्य मार्ग सेंट्रल एवेन्यू, फारेस्ट एवेन्यू में ठेले खोमचों वालों को हटाया। उनसे पेनल्टी भी वसूला। इन ठेले वालों द्वारा ठेले को सड़क के किनारे खड़े करने के वजह से यातायात प्रभावित होने के साथ ही दुर्घटनाएं की भी आशंका बनी रहती है। दस ठेले वालों को पेनल्टी लगाया गया व बाकी को समझाइश दी गई। सड़क यातायात बाधित करने वाले ठेले वालों के खिलाफ संयुक्त अभियान जारी रहेगा।
इसके अलावा सेक्टर-6, एवेन्यू सी ब्लॉक-4 से बारह अवैध कब्जेधारियों को पूर्व में नोटिस दिया गया था, बुधवार को कार्रवाई करते हुए मकान खाली करवा दिया गया। ये अनफिट ब्लाक रहने लायक नही है। आकस्मिक दुर्घटना के वजह से जानमाल की हानि हो सकती है। अवैध कब्जेधारियों द्वारा इन अनफिट ब्लॉक में जबरिया कब्जा कर के अवैध रूप से रह रहे थे। साथ ही विभाग द्वारा 30 मई को संयंत्र के भीतर से 6 मवेशी पकड़ कर भिलाई गौठान को सौंपा गया। अधिकारियों ने बताया कि आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।