विभिन्न विकास कार्यों के लिए 27 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति :

त्वरित खबरे :

 30 मई 2023

मोहला। कलेक्टर  एस जयवर्धन ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण अंतर्गत अंबागढ़ चौकी विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में 27 लाख 50 हजार रूपए के विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जिसके अंतर्गत ग्राम पण्डरीतराई के साहू पारा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए, ग्राम कौड़ीकसा के सिन्हा पारा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए, ग्राम कोसाटोला में मंच निर्माण कार्य के लिए 3 लाख रूपए, ग्राम बांधाबाजार के श्रीराम मंदिर पंचायत के पास सामुदायिक भवन में सीढ़ी निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रूपए तथा छछानपहरी के साहू पारा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।